Friday, 22 January 2016

चाँद आँहें भरेगा

चाँद आँहें भरेगा फूल दिल थाम लेंगे
हुस्न की बात चली तो सब तेरा नाम लेंगे
ऐसा चेहरा है तेरा जैसे रोशन सवेरा
जिस जगह तू नहीं है उस जगह है अँधेरा
कैसे फिर चैन तुझ बिन तेरे बदनाम लेंगे
हुस्न की बात चली तो सब तेरा नाम लेंगे
आँख नाजुक सी कलियाँ बात मिसरी की डालियाँ
होंठ गंगा के साहिल जुल्फें जन्नत की गलियाँ
तेरी खातिर फ़रिश्ते सर पे इलज़ाम लेंगे
हुस्न की बात चली तो सब तेरा नाम लेंगे
चाँद आँहें भरेगा फूल दिल थाम लेंगे
हुस्न की बात चली तो सब तेरा नाम लेंगे।